ट्रेडिशनल साधारण लोको के अंतर्गत WDS6-R WDM-२, WDM-३ आते है। EMD के अंतर्गत WDP-४, WDG-4, WDG-4D लोकोमोटिव आते है।
इन दोनों लोको में बहुत अंतर है जो निम्नलिखित है।
1. साधारण लोको में चार स्ट्रोक कंप्रेशन ईगिनेशन इंजन लगा रहता है। जबकि EMD लोको में दो स्ट्रोक कंप्रेशन ईगिनेशन इंजन लगा रहता है।
नोट- ऐसा अन्तर्दहन इंजन जिसमें सक्शन , कंप्रेशन और एग्जॉस्ट की क्रियाएँ अथार्त एक क्रिया चक्र पिस्टन के दो स्ट्रोक में पूरी होती है। ऐसे इंजन को दो स्ट्रोक इंजन कहते हैं। पिस्टन के दो स्ट्रोक में क्रैंक शाफ़्ट एक पूरे चक्कर लगाती है।
2. साधारण लोको में इंजन को मेन जेनेरेटर या एक्साइटर/ ऑक्सीलियरी जेनरेटर को मोटर बनाकर स्टार्ट किया जाता है। जबकि EMD लोकोमोटिव में इंजन स्टार्ट करने के लिए अलग से दो स्टार्टिंग मोटर लगी है।
3. साधारण लोको में फ्यूल का प्रेशर बढ़ाकर नोज़ल तक फ्यूल ल् जाने के लिये फ्यूल इंजेक्शन पंप लगे हुए है। जबकि EMD लोकोमोटिव में मेकैनिकली यूनिट टाइप फ्यूल इंजेक्टर लगे हैं।
Comments
Post a Comment